चंद्रयान 2 : आज चन्द्रमा की सतह पर उतरेगा करेगा लैंडर विक्रम !!

Chandrayaan 2
चंद्रयान 2 मिशन अब अपने लक्ष्य के बेहद करीब है। अब से कुछ घंटों में यानी 7 सितम्बर की मध्यरात्रि तकरीबन 1 बजकर 40 मिनट पर चंद्रयान 2 का लैंडर विक्रम चन्द्रमा की सतह पर “सॉफ्ट लैंडिंग” करेगा। चंद्रयान 2 , चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला विश्व का पहला राष्ट्र होगा। लैंडर विक्रम के चन्द्रमा सतह पर उतरने के 4-5 घंटे बाद उससे रोवर प्रज्ञान बाहर आएगा। रोवर प्रज्ञान के चन्द्रमा पर उतरने के पश्चात वहां से विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ प्राप्त होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कई ट्वीट करके देश वासियों से अपील की है वो आज रात इस ऐतिहासिक नज़ारे का गवाह बनें। मोदी ने कहा की इसरो के वैज्ञानिकों ने पूरे विश्व को बता दिया है की भारतीय प्रतिभा कितना अग्रणी है। प्रधानमंत्री आज खुद भी इसरो बैंगलोर में इस सॉफ्ट लैंडिंग को देखने के लिए मौजूद रहेंगे।

ज्ञात हो इस चंद्रयान २ मिशन पर नासा समेत पूरे विश्व की निगाहें हैं। ये मिशन इसलिए भी अनूठा है क्यूंकि ऐसा पहली बार होगा जब पूरा विश्व चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव के बारे में जान पायेगा।